उत्तराखंड: उत्तराखंड पुलिस विभाग में नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। शासन स्तर पर पुलिस विभाग में करीब 1,500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज हो गई है।
महिलाओं को भी मौका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागरिक पुलिस, इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB), आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) और अग्निशमन विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिसमें इस बार भर्ती में लंबे समय के इंतजार के बाद महिलाओं की भर्ती को भी शामिल किया जा रहा है। नए पदों के सृजन और पूर्व से रिक्त पदों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। शासन स्तर पर परीक्षण के बाद पदों की अंतिम संख्या तय की जाएगी। शासन स्तर से प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही रिक्त पदों का अधियाचन संबंधित भर्ती एजेंसी (UKSSSC/UKPSC) को भेज दिया जाएगा।
| विभाग / विंग | प्रस्तावित पद |
|---|---|
| नागरिक पुलिस (कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल) | ~720 पद |
| इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) | ~315 पद |
| अग्निशमन सेवा (Fire Services) | ~225 पद |
| आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) | ~220 पद |
| कुल संभावित पद | ~1,500 पद |