Site icon Khabribox

बागेश्वर: सरयू नदी उफान पर , नदी में कूदे युवक का नहीं लगा सुराग

कपकोट:  सरयू नदी में कूदे युवक का शनिवार रात आठ बजे तक कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार की सुबह छह बजे से पुलिस व एसडीआरएफ की टीम एक बार फिर रेस्क्यू में जुट गई है।

सरयू का जलस्तर बढ़ने से खोजबीन में परेशानी

रात अधिक बारिश होने से सरयू का जलस्तर और बढ़ गया है। ऐसे में युवक को खोजने में परेशानी हो रही है। जिला मुख्यालय से बहे तीन अन्य  लोगों का भी आज तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। इन दिनों लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी उफान पर है।

Exit mobile version