March 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सरकार के नवीन पोर्टल ‘‘अपणी सरकार’’ का किया शुभारंभ

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून से आज सभी विभागों की नागरिक सेवाओं को एकीकृत करते हुए जनमानस तक सुविधाजनक, कुशल  एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार के नवीन पोर्टल ‘‘अपणी सरकार’’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके तहत ई- डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से संचालित 32 सेवाओं को अद्यतन करते हुए कुल 75 सेवाओं को अपणी सरकार के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार, उद्यमसिंह नगर, बागेश्वर एवं टिहरी में आम जनमासन से र्वचुअल माध्यम से संवाद किया।
                                
आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएगी यह सुविधा-

आपणी सरकार पोर्टल के माध्यम से 9 विभागों की 75 सेवाएं जिनमें चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं विकलांग पेंशन आदि को फेसलेस, कैशलेस एवं पेपरलेस  तरीके से आम नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा। यह सभी सेवाएं नागरिकों को ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्रों एवं सीएससी केंद्रों एवं पोर्टल पर भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री ने ‘‘उन्नति पोर्टल’’ का भी शुभारंभ किया। इस उन्नति पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड सरकार के सभी विभागों के परियोजना को प्रस्तावित किया जा सकता है एवं लंबित विभागीय प्रस्तावों कि निगरानी, अनुवर्ती कार्यवाही, परियोजना की प्रगति की निगरानी एवं बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा उन्नति पोर्टल विकसित किया गया है। विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, सचिव एवं स्थानिक आयुक्त विभागीय परियोजना को उन्नति पोर्टल में दर्ज कर सकंेगे एवं जिन परियोजनाओं में विभिन्न विभाग जुडे है उनकी जानकारी भी पोर्टल पर दर्ज कर पायेंगे जिससें यह स्पष्ट हो पाया गया कि परियोजनओं के क्रियान्वयन में किस विभाग की क्या भूमिका है।
    
यह लोग रहे उपस्थित-                          

इस वर्चुअल कार्यक्रम का प्रसारण नवीन कलैक्ट्रेट में प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य शैल गीता जोशी, ग्राम प्रधान शैल हरेन्द्र प्रसाद, तलाड़बाडी किशन बिष्ट, रैलाकोट उमेश चन्द्र नैनवाल, अर्थबाडी मनोज जोशी, रेखोली हेम भण्डारी, फलसीमा जसवंत सिंह बिष्ट सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।