April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताज़ा खबरें(12 अगस्त)

◆ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किन्नौर में भूस्खलन की घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया।

◆ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है।

◆ राजस्थानः खदान के मलबे में सात मज़दूर दबे, पांच के शव निकाले गए।

◆ जंतर मंतर पर भड़काऊ नारेबाज़ी मामले में अश्विनी उपाध्याय को ज़मानत मिली।

◆ राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू सदन में हुए भावुक, बोले- ”कुछ सांसदों के बर्ताव की वजह से रात भर सो नहीं सका’।

◆ जनरल इन्‍श्‍योरेंस कारोबार-राष्‍ट्रीयकरण संशोधन विधेयक 2021 संसद में पारित।

◆ मिजोरम में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डॉक्टर बी.डी. मिश्रा ने राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया।

◆ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

◆ युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे।

◆ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा–इस सत्र में सदन की कार्यवाही आशा के अनुरूप नहीं हुई।

◆ तमिलनाडु सरकार ने अगले वर्ष से राजा राजा चोलान की जयंती मनाए जाने की घोषणा की।

◆ राज्‍यसभा में 127वां संविधान संशोधन विधेयक प्रस्‍तुत राज्‍यों , अन्‍य पिछडा वर्ग की अपनी सूची बनाने का अधिकार मिल जायेगा।

◆ न्यूयॉर्क के गवर्नर ने यौन उत्‍पीड़न मामले की जांच के बाद इस्तीफा दे दिया।

◆ अयोध्या में कोविड संबंधित दिशा-निर्देशों के कारण बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक।

◆ लगातार बारिश के कारण बिहार और उत्तरप्रदेश में बाढ की स्थिति बनी हुई है।

◆ केरल में सबरीमला मंदिर इस महीने की 15 तारीख से भक्‍तों के लिए फिर से खोला जाएगा।

◆ अल्‍जीरिया के जंगलों में आग लगने की घटना में 25 सैनिकों और 17 नागरिकों की मौत।

◆ भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्‍ट क्रिकेट मैच आज से लॉर्ड्स में।