Site icon Khabribox

01 अगस्त: राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस आज, पर्वतारोहियों के प्रयासों को सम्मानित करने के लिए समर्पित यह दिवस, जानें इतिहास

आज 01 अगस्त 2025 है। आज राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस मनाया जाता है। यह दिन पर्वतारोहण के रोमांच और चुनौतियों का जश्न मनाने और पर्वतारोहियों के प्रयासों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। 

जानें इसका महत्व

राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस 1 अगस्त को मनाया जाता है, जो 1898 में ग्रैंड टेटन की पहली सफल चढ़ाई और 2015 में बॉबी मैथ्यूज और जोश मैडिगन द्वारा एडिरोंडैक पर्वत की 46 चोटियों पर चढ़ाई की याद दिलाता है। इसके साथ ही यह दिन पर्वतारोहण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को पर्वतारोहण गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने का भी एक अवसर है। पर्वतारोहण महज एक एडवेंचर एक्टिविटी नहीं, बल्कि यह फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके अलावा इससे टीमवर्क, पेशेंस, डिटरमीनेशन जैसे गुण भी विकसित होते हैं।

जानें कब हुई शुरूआत

राष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस की शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई थी। यह दिन भारत के पर्वतारोहण संगठन भारतीय पर्वतारोहण संघ द्वारा प्रस्तावित किया गया था। यह दिन ग्रैंड टेटन की पहली सफल चढ़ाई की याद में मनाया जाता है, जो 1 अगस्त 1898 को पूरी हुई थी। ग्रैंड टेटन व्योमिंग की टेटन रेंज की सबसे ऊंची चोटी है और इस चढ़ाई को एक टीम ने पूरा किया था। इस टीम में कुल सात पर्वतारोही थे, जिसे नथानिएल नैट लैंगफोर्ड ने लीड किया था। उनके अलावा इस टीम में टीएम बैनन, जेपी क्रैमर, जॉन शिवे, फ्रैंक स्पाल्डिंग, विलियम ओवेन और फ्रैंकलिन स्पाल्डिंग शामिल थे।    

Exit mobile version