देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज 01 अगस्त 2025 है। आज से कुछ ऐसे नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका आपकी जेब पर असर पड़ेगा।
हुए यह बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन बदलावों में यूपीआई, एलपीजी गैस की कीमतों और बैंकिग से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम शामिल हैं। जिसमें
📌📌आज एक अगस्त से यूपीआई में कई बड़े बदलाव हो रहे हैं। इसमें अब आप एक दिन में केवल 50 बार बैलेंस चेक कर पाएंगे। बैंक खातों की सूची सिर्फ 25 बार ही देख पाएंगे।
📌📌इसके अलावा म्यूचुअल फंड एसआईपी और ओटीटी सब्सक्रिप्शन जैसे बार-बार होने वाले यूपीआई ऑटोपे लेनदेन में बदलाव हुआ है। इसका समय सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से 5 बजे के बीच और रात 9:30 बजे के बाद होगा।
📌📌आज एक अगस्त से बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025 के प्रमुख प्रावधान लागू हो गये है। अब सरकारी बैंकों को बिना दावे वाले शेयरों, ब्याज और बॉन्ड राशि को निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण कोष में स्थानांतरित करने की मंजूरी होगी।
📌📌स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कुछ सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स पर उपलब्ध फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर को बंद कर दिया है। यह नियम आज 1 अगस्त से लागू हो गया है।
📌📌ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 33.50 रुपये की कमी की गई है, जो आज 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होगी।
सात अगस्त से 25% अमेरिकी टैरिफ लागू
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत से किए जाने वाले आयातों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का आदेश अब सात अगस्त से लागू होगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने देर रात यह आदेश जारी किया। इससे पहले अमेरिकी टैरिफ आज (1 अगस्त) से प्रभावी होना था।