Site icon Khabribox

01 दिसंबर: आज से OTP में होगा यह बदलाव, एक‌ क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज 01 दिसंबर है। आज से ओटीपी में बदलाव होने वाले हैं।

होगा यह बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) आज 1 दिसंबर 2024 से नई ट्रेसिबिलिटी गाइडलाइंस लागू करने जा रहा है। जिस पर बताया है कि इन नियमों के कारण OTP (One Time Password) जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में देरी हो सकती है। साथ ही स्पष्ट किया है कि OTP की डिलीवरी पर इन गाइडलाइंस का कोई असर नहीं पड़ेगा। यह बदलाव करने का उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्पैम और फर्जी संदेशों से बचाना है।

गाइडलाइंस उपभोक्ताओं को स्पैम और फर्जी संदेशों से बचाने के लिए

📱📱सभी टेलीकॉम ऑपरेटर और मैसेजिंग सर्विस प्रोवाइडर्स को हर मैसेज की ट्रैकिंग और उसकी सही जानकारी की जांच करनी होगी।
📱📱यह नियम डिस्ट्रिब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी (DLT) सिस्टम के तहत लागू किए जाएंगे।
📱📱इसके अंतर्गत, सभी व्यवसायों को अपने संदेश भेजने की पहचान (सेंडर आईडी) और मैसेज टेम्पलेट्स को टेलीकॉम ऑपरेटर के पास रजिस्टर्ड कराना होगा।
📱📱जो संदेश इन रजिस्टर्ड टेम्पलेट्स से मेल नहीं खाते या अनरजिस्टर्ड हेडर से भेजे जाते हैं, उन्हें रोक दिया जाएगा।

Exit mobile version