Site icon Khabribox

01 दिसंबर: आज है मार्गशीर्ष अमावस्या, बहुत ज्यादा है इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

आज 01 दिसंबर है। इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। मार्गशीर्ष अमावस्या इस साल 30 नवंबर को सुबह करीब 9.30 बजे शुरू हो रही है। जो 1 दिसंबर को सुबह 11 बजे समाप्त होगी।

मार्गशीर्ष अमावस्या

मार्गशीर्ष माह की अमावस्या, जिसे ‘नो मून डे’ या ‘न्यू मून डे’ के नाम से भी जाना जाता है, एक महत्वपूर्ण तिथि है। मार्गशीर्ष अमावस्या का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत ज़्यादा है। मान्यता है इस दिन दान, पिंडदान और पूर्वजों का तर्पण करने से पितृ दोषों से मुक्ति मिल जाती है।

जानें समय

हिन्दू पंचांग के अनुसार 2024 में मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि 30 नवंबर को सुबह 10 बजकर 29 मिनट से शुरू होगी और 1 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि पड़ने के कारण मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत 01 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा।

जाने पूजा विधि

आज मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठें। लौटे में दूध भरकर इसमें काले तिल और चावल डालकर सूर्य भगवान को अर्पित करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा इस दिन सूर्य भगवान की पूजा के लिए लोटे में जल भरें और जल में चावल, कुमकुम, फूल डालें। इसके बाद सूर्य मंत्र ऊँ सूर्याय नम: का जप करते हुए सूर्य को जल अर्पित करें।

Exit mobile version