Site icon Khabribox

01 फरवरी: आज मनाया जाता है भारतीय तटरक्षक दिवस, समुद्री तस्करी को रोकना और भारत की समुद्री अर्थव्यवस्था की सुरक्षा करना खास उद्देश्य

आज 01 फरवरी 2025 है। आज‌ भारतीय तटरक्षक दिवस है। यह दिवस हर साल 1 फ़रवरी को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना की याद में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य समुद्री तस्करी को रोकना और भारत की समुद्री अर्थव्यवस्था की सुरक्षा करना है।

आयोजित होते हैं कार्यक्रम

यह दिवस तटरक्षक बल की महान उपलब्धियों को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन परेड, खेल आयोजन, सांस्कृतिक प्रदर्शन, सामुदायिक सेवा परियोजनाएं और अन्य गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। तटरक्षक बल राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा और देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए अपने समर्पण का प्रदर्शन करता है।

तटरक्षक के‌ बारे में

तटरक्षक बल एक नौसेना के समान सैन्य या अर्द्ध-सैन्य संगठन होता है, परन्तु इसका मुख्य कर्तव्य आतंकवाद और अपराध से एक देश के समुद्री क्षेत्रों की रक्षा करना है, इसके अतिरिक्त यह खतरे में पड़े पोतों और नौकाओं को बचाने का कार्य भी करते हैं। भारत का बल भारतीय तटरक्षक कहलाता है।

जानें इसका इतिहास

भारतीय तटरक्षक दिवस या ICG दिवस हर साल 1 फरवरी को मनाया जाता है। भारतीय तटरक्षक दिवस का मुख्य उद्देश्य समुद्री तस्करी को रोकना और भारत की समुद्री अर्थव्यवस्था की सुरक्षा करना था। इसके बाद 18 अगस्त 1978 को संसद द्वारा इसे आधिकारिक मान्यता दी गई। तब से हर वर्ष 1 फरवरी को ‘भारतीय तटरक्षक दिवस’ मनाया जाता है। आईसीजी का गठन 1977 में किया गया था‌। जो भारतीय नौसेना के साथ-साथ विविध समुद्री कार्यों को संभालने के लिए एक समर्पित संगठन की आवश्यकता से उभरा था। पिछले कुछ वर्षों में, यह 158 जहाजों और 78 विमानों के साथ एक दुर्जेय बल के रूप में विकसित हुआ है। 

Exit mobile version