देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज देश का बजट जारी हो गया है। आज यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024-25 के लिए बजट पेश कर दिया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024-25 के लिए पेश किया बजट
इसके साथ ही वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने कार्यकाल का आज छठा बजट पेश किया है। वित्त मंत्री के रूप में यह उनका छठा और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। निर्मला सीतारमण ने आज लगातार छठा बजट पेश किया है। सीतारमण इसके साथ ही लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश कर पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के क्लब में शामिल हो गयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंतरिम बजट से वर्तमान सरकार को नई सरकार के आने और पूर्ण बजट पेश होने तक देश को चलाने के लिए पैसा मिलता है।
इस साल बनाया यह रिकॉर्ड
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते पांच सालों में वित्त मंत्री रहते हुए निर्मला सीतारमण ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस साल उन्होंने एक रिकॉर्ड बना दिया है। देश में सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के पास है। उन्होंने संसद में 10 बार बजट पेश किया है। इसमें आठ पूर्ण बजट और दो अंतरिम बजट शामिल हैं। वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मोरारजी देसाई ने 1959 से 1964 तक पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था। जिसके बाद अब इस मामले में निर्मला सीतारमण भी उनकी बराबरी कर ली हैं। 2019 से 2024 तक अपने कार्यकाल के दौरान वित्त मंत्री रहते हुए निर्मला सीतारमण ने अपना छठवां बजट पेश किया हैं। पांच पूर्ण बजट पेश करने के बाद उन्होंने इस साल छठवीं बार अंतरिम बजट पेश किया है।