Site icon Khabribox

01 जुलाई: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस आज, डॉक्टरों के समर्पण और उनके द्वारा समाज में किए गए योगदान को सम्मानित करना खास उद्देश्य

आज 01 जुलाई 2025 है। आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य डॉक्टरों के समर्पण और उनके द्वारा समाज में किए गए योगदान को सम्मानित करना है। आज, 1 जुलाई को, भारत में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। यह दिन प्रसिद्ध चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री, डॉ. बिधान चंद्र रॉय को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।

जानें इसके बारे में

इस दिन को मनाने का मकसद डॉक्टर्स के योगदान, उनके कार्यों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। जो अपने सुख-दुख को त्याग कर मरीजों के लिए जीते हैं। समाज को रोगमुक्त रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, तो उनके इस योगदान को सेलिब्रेट करना है इस दिन को मनाने का मकसद। कोविड संक्रमण के दौरान डॉक्टर्स ही थे, जो बिना अपनी जान की परवाह किए घंटे लगातार ड्यूटी कर रहे थे। कई डॉक्टर्स ने अपनी जान भी गंवा दी। इन डॉक्टर्स के बलिदान को भी आज के दिन याद किया जाता है। यह दिन भारतीय चिकित्सा समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

चिकित्सकों के योगदान की सराहना

इसका मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों के समर्पण और उनके द्वारा समाज में किए गए योगदान को सम्मानित करना है। यह दिन उनके कठिन कार्य, मानवता के प्रति उनकी सेवा और समाज में उनके योगदान की सराहना करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन, लोग डॉक्टरों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं।

Exit mobile version