आज 01 जून 2025 है। आज अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस मनाया जाता है। बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, उनकी रक्षा के लिए हर साल जून के पहले दिन अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस मनाया जाता है।
जानें इसका खास महत्व
हर साल 1 जून को अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित, स्वस्थ वातावरण प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बच्चों को उनके अधिकार देना, उनकी रक्षा करना, उनकी कीमत केवल सरकार, किसी संगठन की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह केवल एक उत्सव नहीं बल्कि एक ऐसा अवसर है जो हमें बच्चों के विकास के महत्व को भी याद दिलाता है। यह दिवस विभिन्न देशों में विभिन्न कार्यक्रमों और समूहों के साथ मनाया जाता है।
जानें इसका इतिहास
अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस की शुरुआत 1949 से हुई। इस दिन को मनाये जाने का फैसला रूस के मास्को में अंतर्राष्ट्रीय महिला लोकतांत्रिक संघ की एक विशेष बैठक में लिया गया। इस महत्वपूर्ण पहल के परिणामस्वरूप 1 जून 1950 को दुनिया भर के 51 देशों में पहली बार “अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस” मनाया गया था। इसके साथ ही इस दिन विशेष निर्माण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। तब से लेकर यह दिवस हर साल मनाया जा रहा है।