Site icon Khabribox

01 अक्टूबर: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 01 अक्टूबर 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 01 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗 1854: भारत में डाक टिकट की शुरुआत हुई। आधा आना, एक आना, दो आना और चार आना की कीमत के डाक टिकट जारी किए गए। इनकी छपाई कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुई। 

📗📗1953 : भाषायी आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना। 

📗📗1958 : भारत में तौल के लिए मीट्रिक प्रणाली की शुरुआत। 

📗📗1960 : नाइजीरिया ने ब्रिटेन से आजादी हासिल की, लेकिन राष्ट्रमंडल का सदस्य बना रहा। 

📗📗1967 : भारत पर्यटन विकास निगम की स्थापना।

📗📗1971 : ओरलैंडो के फ्लोरिडा में वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजॉर्ट पर्यटकों के लिए खोला गया। इसमें डिज्नी के विभिन्न चरित्रों को दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया।

📗📗1978: बाल विवाह कानून में संशोधन। विवाह के लिए लड़के और लड़की की न्यूनतम आयु बढ़ाकर क्रमश: 21 और 18 वर्ष की गई। 

📗📗2005 : इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली में बम विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल। 

📗📗2017 : लास वेगास में 64 बरस के एक बंदूकधारी ने एक संगीत समारोह में गोलीबारी कर 58 लोगों की जान ली और बाद में खुद को भी गोली मार ली। 

📗📗2020 : महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्वदेश निर्मित लेज़र निर्देशित टैंक भेदी गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सफल परीक्षण किया।

Exit mobile version