Site icon Khabribox

02 दिसंबर: आज मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर साक्षरता दिवस, जानें कब हुई शुरूआत

आज 02 दिसंबर 2025 है। आज अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर साक्षरता दिवस मनाया जाता है। विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस हर साल 2 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन कंप्यूटर साक्षरता को बढ़ावा देने और तकनीकी कौशल के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।

जानें इसका इतिहास

कंप्यूटर साक्षरता दिवस की शुरूआत 2001 में की गई थी। भारतीय कंप्यूटर कंपनी NIIT ने साल 2001 में अपनी 20वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए विश्‍व कंप्‍यूटर साक्षरता दिवस को मनाने की शुरुआत की थी। विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस मनाने का यही उद्देश्य है कि जिन्हें कंप्यूटर के बारे में ज्ञान नहीं है, जो इसे चलाना नहीं जानते हैं, उन्हें इसके बारे में साक्षर करना। 

कंप्यूटर शिक्षा का काफी महत्व

कंप्यूटर शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए इस दिन को मानने का उद्देश्य डिजिटल दूरियों को दूर करना है विश्व भर के लोगों को सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों तक पहुंच और ज्ञान को बढ़ाना है। यह सभी उम्र और वर्ग के लोगों के लिए कंप्यूटर शिक्षा तक अपनी पहुँच बढ़ाने के प्रयासों को प्रोत्साहित करता है।

Exit mobile version