आज 02 फरवरी 2026 है। आज विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है। विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day) हर साल 2 फरवरी को मनाया जाता है।
खास है महत्व
जो 1971 में ईरान के रामसर में हुए आर्द्रभूमि सम्मेलन की याद दिलाता है। इसका उद्देश्य मानव जीवन और हमारे ग्रह के लिए आर्द्रभूमियों (Wetlands) के महत्व और संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह दिवस पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने के लिए आवश्यक कार्यों को रेखांकित करता है। पहली बार यह दिवस 2 फरवरी 1971 को ईरान के रामसर शहर में आयोजित किया गया था। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण, उनके विवेकपूर्ण उपयोग (Wise Use) और उनके पर्यावरणीय महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है। आर्द्रभूमि पानी को साफ करती है, जैव विविधता का समर्थन करती है और बाढ़ से बचाव करती है, इसलिए उनके संरक्षण के लिए यह दिन महत्वपूर्ण है।