Site icon Khabribox

03 अप्रैल: विश्व पार्टी दिवस आज, दुनिया भर में खुशी, एकता, शांति और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा खास उद्देश्य

आज 03 अप्रैल 2026 है। आज विश्व पार्टी दिवस मनाया जाता है। जिसे ‘पी-डे’ (P-Day) भी कहा जाता है। यह दिवस हर साल 3 अप्रैल को मनाया जाने वाला एक अनौपचारिक अंतरराष्ट्रीय उत्सव है।

जानें इसका उद्देश्य

इसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में खुशी, एकता, शांति और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए लोगों को एक साथ मिलकर जश्न मनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही तनाव कम करना, रिश्तों को मजबूत करना और सकारात्मक माहौल बनाना है। यह दिवस युद्ध और संघर्ष के विपरीत खुशी और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का संदेश देता है। इसकी प्रेरणा वन्ना बोंटा (Vanna Bonta) के उपन्यास ‘फ्लाइट: ए क्वांटम फिक्शन’ (1995) से मिली, जिसमें 3 अप्रैल 2000 को दुनिया भर में जश्न मनाने का जिक्र था। इसके बाद 1996 से यह हर साल मनाया जाने लगा। इस खास मौके पर लोग अपनी पसंद के अनुसार संगीत, नृत्य, भोजन और दोस्तों-परिवार के साथ मिलकर पार्टी करते हैं।

Exit mobile version