आज 03 दिसंबर 2025 है। आज विश्व विकलांग दिवस है। अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस (आईडीपीडी) एक संयुक्त राष्ट्र दिवस है जो हर साल 3 दिसंबर को मनाया जाता है।
विश्व विकलांग दिवस
विकलांग व्यक्तियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (IDPD) हर साल 3 दिसंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय है ” समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए विकलांग व्यक्तियों के नेतृत्व को बढ़ावा देना ।” यह दिन दिव्यांग लोगों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का मकसद विकलांगता से जुड़े मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और विकलांग लोगों की गरिमा को बढ़ावा देना है।
प्रमुख बिंदु
• संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1981 को ‘विकलांगजनों के लिये अंतर्राष्ट्रीय वर्ष’ घोषित किया था।
• उसके बाद 1983-92 के दशक को को ‘विकलांगजनों के लिये अंतर्राष्ट्रीय दशक’ घोषित किया गया।
• संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1992 से प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को ‘विश्व विकलांगता दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत की गई।
विश्व विकलांगता दिवस मनाने का उद्देश्य
• इस दिवस को मनाने का सबसे महत्त्वपूर्ण उद्देश्य अशक्त जनों की अक्षमता के मुद्दों को लेकर समाज में लोगों की जागरूकता, समझ और संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है।
• विकलांग जनों के आत्म-सम्मान, कल्याण और आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनकी सहायता करना।
• आधुनिक समाज में अशक्त जनों के साथ हो रहे हर प्रकार के भेद-भाव को समाप्त करना।