Site icon Khabribox

04 फरवरी: नर्मदा जयंती आज, हिंदू धर्म में बेहद पूजनीय मानी जाती है नर्मदा नदी, देखें शुभ मुहूर्त

आज 04 फरवरी 2025 है। आज नर्मदा जयंती मनाई जा रही है। हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर नर्मदा जयंती मनाई जाती है। हिंदू धर्म में जैसे मां गंगा को बहुत पवित्र और पूजनीय स्थान दिया गया है। उसी तरह मां नर्मदा नदी को भी पूजनीय माना गया है।

बेहद पावन और महत्वपूर्ण नदियों में एक नर्मदा नदी

हमारे देश में कई नदियां बहती हैं। जिसमें भारत में सात बेहद पावन और महत्वपूर्ण नदियां हैं। जिन्हें बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है। उन्हीं में से एक है नर्मदा नदी। नर्मदा जयंती पर आज माघ माह की सप्तमी तिथि पर रथ सप्तमी भी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि नर्मदा नदी में स्नान-ध्यान करने से पुण्य मिलता है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 4 फरवरी को सुबह 04 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 5 फरवरी को देर रात 02 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल नर्मदा जयंती 4 फरवरी को मनाई जाएगी।

मां की पूजा का खास विधान

नर्मदा की पूजा नर्मदा तट पर ही करनी चाहिए, लेकिन यह संभव नहीं हो तो घर पर स्नान के जल में गंगाजल अथवा नर्मदा नदी के जल को मिलाकर स्नान कर सकते हैं। स्नान के बाद स्वच्छ व सफेद पहनकर पूजा स्थल में एक चौकी रखें।  इस पर गंगाजल छिड़क कर इसे शुद्ध करें, और सफेद वस्त्र बिछाएं। इस पर मां नर्मदा की प्रतिमा स्थापित करें। धूप दीप प्रज्वलित कर निम्न मंत्र का 108 जाप करते हुए पूजा प्रारंभ करें। माँ नर्मदा की प्रतिमा पर श्वेत पुष्प, चंदन, सफेद मिठाई एवं फल चढ़ाएं। इसके बाद प्रार्थना करते हुए मां नर्मदा की पूजा-अनुष्ठान में जानें-अनजाने हुई त्रुटि के लिए क्षमा याचना करें। अंत में मां नर्मदा की आरती उतारें।

Exit mobile version