Site icon Khabribox

04 जून: आक्रामकता के शिकार निर्दोष बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, बेहद खास है इसका महत्व

आज 04 जून 2026 है। आज आक्रामकता के शिकार निर्दोष बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Innocent Children Victims of Aggression) मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 4 जून को मनाया जाता है।

जानें इसके बारे में

यह दिन दुनिया भर में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण (विशेष रूप से युद्ध और संघर्ष क्षेत्रों में) का शिकार होने वाले बच्चों के दर्द और पीड़ा को स्वीकार करने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने की संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता को दोहराना है। इस दिवस की स्थापना 1982 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। 4 अगस्त 1982 को, फिलिस्तीन के खिलाफ इजरायल की आक्रामकता में बड़ी संख्या में मासूम फिलिस्तीनी बच्चों की मौतों के बाद, महासभा ने अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए इस दिन की घोषणा की थी।

Exit mobile version