Site icon Khabribox

04 जून: महेश नवमी आज, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित यह दिन, यह रहेगा शुभ मुहूर्त

आज 04 जून 2025 है। आज महेश नवमी है। महेश नवमी हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है। यह पर्व मुख्य रूप से माहेश्वरी समुदाय द्वारा मनाया जाता है। इस विशेष दिन भक्त शिव जी की पूजा अर्चना करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 03 जून को रात 09 बजकर 56 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 04 जून को देर रात 11 बजकर 54 मिनट पर होगा। ऐसे में 04 जून को महेश नवमी का व्रत रखा जाएगा।

जानें पूजन विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें मंदिर को अच्छी तरह साफ करें और गंगाजल छिड़कें। भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें। उन्हें गंगाजल, चंदन, कुमकुम, अक्षत, सफेद फूल, बिल्वपत्र, धतूरा और भांग चढ़ाएं। भोग लगाएं। शिव जी के सामने दीपक जलाएं।
‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जप करें। महेश नवमी की व्रत कथा का पाठ करें। भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें। अंत में क्षमा प्रार्थना करें।

Exit mobile version