आज 04 मार्च 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 04 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
📗📗1788 : कलकत्ता गजट का प्रकाशन शुरू। आज इसे गजट ऑफ गवर्नमेंट ऑफ वेस्ट बंगाल के नाम से जाना जाता है।
📗📗1801: थॉमस जेफरसन वाशिंगटन डीसी में शपथ लेने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।
📗📗1837: शिकागो को एक शहर के रूप में शामिल किया।
📗📗1861: अब्राहम लिंकन को 16वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया।
📗📗1879 : लड़कियों को उच्च शिक्षा देने के लिए कलकत्ता में बेथुन कॉलेज की स्थापना। यह ब्रिटेन से बाहर पहला महिला कॉलेज था।
📗📗1902: शिकागो में अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (AAA) की स्थापना हुई।
📗📗1943: दक्षिण-पश्चिम प्रशांत महासागर में बिस्मार्क सागर की लड़ाई समाप्त हो गयी।
📗📗1951: पहले एशियाई खेल 4 से 11 मार्च के बीच आयोजित किये गये थे।
📗📗1961: प्रथम भारतीय विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को नौसेना में शामिल किया गया।
📗📗2009 : राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र के नये संस्करण का परीक्षण।
📗📗2022 : आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रोड मार्श का निधन।