Site icon Khabribox

05 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी का व्रत आज, नोट कर लें शुभ मुहूर्त व पूजा विधि

आज 05 अप्रैल 2024 है। आज शुक्रवार का दिन है। आज 5 अप्रैल को पापमोचिनी एकादशी का व्रत है। पापमोचनी हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी मानी गई है।

आज है पापमोचिनी एकादशी का व्रत

आज एकादशी व्रत में विधि-विधान से भगवान लक्ष्मी-नारायण की पूजा की जाती है। साथ ही भगवान कृष्ण का अभिषेक और ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए विष्णु सहस्रनाम और विष्णु चालीसा का पाठ भी करना चाहिए।

जानें इस व्रत का महत्व

पापमोचनी दो शब्दों से मिलकर बना है – पाप और ‘मोचनी’। इसका अर्थ है पाप समाप्त करने वाला। इसलिए इस एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इस व्रत को रखने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

जानें शुभ मुहूर्त

इस बार चैत्र कृष्ण एकादशी तिथि 4 अप्रैल 2024, शाम 04.14 से शुरू हो रही है। इसकी समाप्ति 5 अप्रैल 2024 को दोपहर 01.28 पर होगी।एकादशी का व्रत हमेशा उदयातिथि से मान्य होता है इसलिए पापमोचनी एकादशी का व्रत आज 5 अप्रैल 2024 को रखा जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक है। साथ ही आप इस मुहूर्त में पूजा न कर पाएं तो अभिजित मुहूर्त में भी पूजा कर सकते हैं। जो कि सुबह 11 बजकर 58 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। पापमोचनी एकादशी तिथि व्रत पारण का समय 6 अप्रैल को सुबह 06.05 से 08.37 मिनट तक रहेगा।

Exit mobile version