Site icon Khabribox

05 अप्रैल: आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय समुद्री दिवस, समुद्री उद्योग के योगदान को पहचानना और समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देना खास उद्देश्य

आज 05 अप्रैल 2026 है। आज राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य समुद्री उद्योग के योगदान को पहचानना और समुद्री सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

जानें कब हुई शुरूआत

राष्ट्रीय समुद्री दिवस पहली बार 5 अप्रैल, 1964 को मनाया गया था। इस दिन “वरुण” नामक एक पुरस्कार उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने भारतीय समुद्री क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर भारत सरकार समुद्री क्षेत्र के विकास और समुद्री सुरक्षा के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती है। इस दिवस पर सरकार समुद्री क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को पुरस्कार भी प्रदान करती है। भारत के व्यापार और वाणिज्य का बड़ा हिस्सा वैश्विक स्तर पर ले जाते हैं। राष्ट्रीय समुद्री दिवस देश के उन नौसैनिकों को “धन्यवाद” कहने का एक अवसर है जो आवश्यक वस्तुओं के निर्बाध परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम करते हैं।

Exit mobile version