Site icon Khabribox

05 अगस्त: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 05 अगस्त 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 05 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗 1874: जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।

📗📗1914: क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध में तटस्थ रहने की घोषणा की।

📗📗1915: प्रथम विश्व युद्ध में वारसा पर जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।

📗📗1921: अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

📗📗1923: हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले अमेरिकी तैराक बने।

📗📗1960: अफ़्रीक़ी देश बुर्किनाफासो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

📗📗1963: रूस ब्रिटेन और अमेरिका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध सन्धि की।

📗📗1991: न्यायमूर्ति लीला सेठ दिल्‍ली उच्च न्यायालय में पहली महिला न्यायधीश बनीं।

📗📗2011: नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर पानी होने का साइंस पत्रिका में दावा किया।

Exit mobile version