Site icon Khabribox

05 दिसंबर: अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस आज, स्वयंसेवा को बढ़ावा देना और लोगों को देश-विदेश में सेवा देने के लिए प्रेरित करना खास उद्देश्य

आज 05 दिसंबर 2025 है। आज अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस है। यह दिवस हर साल 5 दिसंबर को मनाया जाता है, यह दिन दुनिया भर के उन लाखों लोगों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है जो शांति और आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अपना समय और प्रयास स्वेच्छा से देते हैं। 

जानें इसके बारे में

इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य स्वयंसेवकों को धन्यवाद देना, स्वयंसेवा को बढ़ावा देना और लोगों को देश-विदेश में सेवा देने के लिए प्रेरित करना है। यह दिवस स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वयंसेवा के महत्व को पहचानने और इसे बढ़ावा देने का एक वैश्विक उत्सव है।  स्वयंसेवकों के योगदान को सम्मान देने और सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने में उनकी भूमिका को पहचानने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इसे पहली बार 1985 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता दी गई थी। संयुक्त राष्ट्र सभा में 17 दिसंबर 1985 में प्रस्ताव द्वारा इसे पारित किया गया था। यह दिवस सभी स्तरों (स्थानीय,राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय) पर बदलाव करने में लोगों के सहयोग के सम्मान का एक वैश्विक उत्सव है।

Exit mobile version