Site icon Khabribox

06 मार्च: आज मनाया जाता है राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस, दंत चिकित्सकों की मेहनत और समर्पण को सलाम करना खास उद्देश्य

Dental treatment in progress with a hygienist and patient, modern dentistry at River Rock Dental Austin office

आज 06 मार्च 2026 है। आज राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस है। हर साल यह दिवस 06 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य दंत चिकित्सकों की मेहनत और समर्पण को सलाम करना होता है।

खास उद्देश्य

यह दिन दंत चिकित्सकों को उनके योगदान और मदद के लिए धन्यवाद देने के रूप में मनाया जाता है। दंत चिकित्सकों की मदद से ही लोगों की दांतों सी जुड़ी सारी परेशानी खत्म हो जाती है‌। इन की वजह से ही लोगों की मुस्कुराहट और भी खूबसूरत हो जाती है। राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस नियमित दंत जांच और मौखिक स्वच्छता अभ्यास, जैसे ब्रश करना और फ्लॉसिंग के महत्व पर भी जोर देता है। यह लोगों को अपने मौखिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने और आवश्यकता पड़ने पर पेशेवर दंत चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए भी प्रेरित करता है।

जानें इसका इतिहास

अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन ने साल 1938 में अपना 100वां वर्षगांठ मनाया था। इसके सम्मान में पहला नैशनल डेन्टिस्ट डे मनाया गया था। तब से अबतक हर साल 6 मार्च को नेशनल डेंटिस्ट डे मनाया जाता है।

Exit mobile version