Site icon Khabribox

06 सितंबर: आज गणपति बप्पा को दी जाएगी विदाई, यह रहेगा बप्पा के विसर्जन का शुभ मुहूर्त, जानें विसर्जन विधि भी

आज 06 सितंबर 2025 है। आज शनिवार 06 सितंबर को गणेश विसर्जन किया जाएगा। गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है। 10 दिनों तक चलने वाला यह पर्व बप्पा के भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस महापर्व का समापन गणेश विसर्जन के साथ होता है। आज अनंत चतुर्दशी है। अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी का विसर्जन किया जाता है।

जानें शुभ मुहूर्त

गणेश पर्व का समापन 6 सितंबर को होगा। इसी दिन अनंत चतुर्दशी भी मनाई जाती है, जिसे गणेश विसर्जन के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।
• सुबह 07 बजकर 36 से सुबह 09 बजकर 10 मिनट तक
• दोपहर 12 बजकर 17 बजे से शाम 04 बजकर 59 बजे तक।
• सायाह्न मुहूर्त (लाभ)  शाम 06 बजकर 37 बजे से रात 08 बजकर 02 बजे तक
• रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) – रात 09 बजकर 28 बजे से 01 बजकर 45 बजे तक, 7 सितंबर 2025
• उषाकाल मुहूर्त (लाभ) – सुबह 04 बजकर 36 बजे से 06 बजकर 02 बजे तक, 7 सितंबर 2025।

जानें गणेश विसर्जन विधि

सुबह जल्दी उठकर नहाएं और साफ वस्त्र धारण करें।पूजा घर की साफ-सफाई करें। बप्पा का जलाभिषेक करें। इसके बाद प्रभु को पीला चंदन लगाएं। पुष्प, अक्षत, दूर्वा और फल चढ़ाएं।  धूप और घी के दीपक से आरती करें।  गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं। इसके बाद अंत में क्षमा प्रार्थना करें। इसके बाद शुभ मुहूर्त में गाजे बाजे के साथ बप्पा का विसर्जन करें।

Exit mobile version