Site icon Khabribox

07 मार्च: आज है मासिक दुर्गाष्टमी, मां दुर्गा की पूजा का विधान, यह रहेगा शुभ मुहूर्त

आज 07 मार्च 2025 है। आज मासिक दुर्गाष्टमी है। हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का बहुत महत्व है। पंचांग के अनुसार, हर माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत मां दुर्गा को समर्पित होता है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि इस साल 06 मार्च 2025 को सुबह 10:06 मिनट से शुरू होगी। जो 7 मार्च 2025 को सुबह 9:18 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 7 मार्च को रखा जाएगा।

जानें पूजा विधि

आज सुबह स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें। माता दुर्गा का जलाभिषेक करें। मां दुर्गा का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें। अब माता को लाल चंदन, सिंदूर, शृंगार का समान और लाल पुष्प अर्पित करें। मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें। पूरी श्रद्धा के साथ माता दुर्गा की आरती करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। माता को भोग लगाएं। अंत में क्षमा प्रार्थना करें।

Exit mobile version