Site icon Khabribox

07 मई: सीमा सड़क संगठन (BRO) का स्थापना दिवस आज, दो परियोजनाओं से 18 प्रोजेक्ट्स तक BRO का ऐतिहासिक सफर





आज 07 मई 2026 है। सीमा सड़क संगठन (BRO) का स्थापना दिवस हर साल 7 मई को मनाया जाता है। इसकी स्थापना 7 मई 1960 को भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे (सड़क, पुल, सुरंग) के विकास के लिए की गई थी।


जानें इसके बारे में


इसका उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में रणनीतिक सड़कों का निर्माण और रखरखाव करना है। यह रक्षा मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख कार्यकारी बल है। इसका कार्यक्षेत्र भारत के उत्तरी और पश्चिमी सीमावर्ती राज्यों के साथ-साथ भूटान, म्यांमार और ताजिकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में भी सड़क निर्माण‌ है। सीमा सड़क संगठन की स्थापना वर्ष 1960 में हुई थी उस समय संगठन के पास केवल दो परियोजनाएँ – पूर्व में प्रोजेक्ट टस्कर (अब वर्तक) और उत्तर में प्रोजेक्ट बीकन थी। आज इस संगठन का 11 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में विस्तार हो चुका है और इस समय सीमा सड़क संगठन 18 परियोजनाओं पर कार्य करने वाला एक महत्त्वपूर्ण संगठन बन गया है।

Exit mobile version