Site icon Khabribox

07 सितंबर: बछ बारस व्रत आज, गौमाता व बछड़े की पूजा लाएगी घर में खुशहाली, यह रहेगा शुभ मुहूर्त

आज 07 सितंबर 2026 है। आज बछ बारस है। आज के दिन गौमाता की बछड़े सहित पूजा की जाती है। इसे गोवत्स द्वादशी भी कहा जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पुत्रों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं और गाय तथा बछड़े की पूजा करती हैं। साथ ही माताएं अपने पुत्रों को तिलक लगाकर तलाई फोड़ने के बाद लड्डू का प्रसाद देती है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में बछ बारस का पर्व सोमवार, 7 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। द्वादशी तिथि 7 सितंबर की शाम से शुरू होकर 8 सितंबर की दोपहर तक रहेगी। पूजा के लिए प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद का समय विशेष माना गया है।

की जाती है पूजा

बछ बारस के दिन गाय और बछड़े की पूजा की जाती है, क्योंकि गाय को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है और बछड़े को पुत्र के समान माना जाता है। महिलाओं द्वारा सुबह गौमाता की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद घरों या सामूहिक रूप से बनी मिट्टी व गोबर से बनी तलैया को अच्छी तरह सजाकर उसमें कच्चा दूध और पानी भरकर उसकी कुमकुम, मौली, धूप दीप प्रज्वलित कर पूजा करते हैं और बछबारस की कहानी सुनी जाती है‌। यह त्योहार राजस्थान और अन्य क्षेत्रों में कृषि और देहाती परंपराओं से भी जुड़ा हुआ है। 

Exit mobile version