Site icon Khabribox

08 अगस्त: वरलक्ष्मी व्रत आज, परिवार की समृद्धि और सुख-शांति के लिए इस शुभ मुहूर्त पर करें पूजा अर्चना

आज 08 अगस्त 2025 है। आज वरलक्ष्मी व्रत है। वरलक्ष्मी व्रत जिसे दक्षिण भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है। यह विशेष रूप से दक्षिण भारत (तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। मां लक्ष्मी को समर्पित एक महत्वपूर्ण और फलदायी व्रत है। यह व्रत श्रावण मास के शुक्ल पक्ष के शुक्रवार को आता है, और इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, परिवार की समृद्धि और सुख-शांति के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करती हैं।

देखें शुभ मुहूर्त

वरलक्ष्मी व्रत 08 अगस्त 2025 को है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2025 में वरलक्ष्मी व्रत 8 अगस्त, शुक्रवार को रखा जाएगा। यह दिन श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को पड़ता है‌। शुक्रवार और लक्ष्मी का गहरा संबंध माना जाता है, और इस दिन इन्द्र योग और सुकर्मा योग जैसे शुभ संयोग भी बन रहे हैं, जो पूजा के फल को और भी प्रभावशाली बनाते हैं।
📌📌सिंह लग्न पूजा मुहूर्त (प्रातः)- सुबह 06 बजकर 29 मिनट से सुबह 08 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।
📌📌वृश्चिक लग्न पूजा मुहूर्त (अपराह्न)- दोपहर 01 बजकर 22 मिनट से दोपहर 03 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।
📌📌कुम्भ लग्न पूजा मुहूर्त (संध्या)- दोपहर 07 बजकर 27 मिनट से दोपहर 08 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

📌📌वृषभ लग्न पूजा मुहूर्त (मध्यरात्रि)- दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से 9 अगस्त सुबह 01 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

Exit mobile version