Site icon Khabribox

08 दिसंबर: आज‌ है भानू सप्तमी, सूर्यदेव की पूजा-अर्चना का विधान, जानें शुभ मुहूर्त

आज 08 दिसंबर 2024 है। आज भानू सप्तमी है। हिंदू धर्म में भानू सप्तमी का व्रत विशेष रूप से सूर्यदेव को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति के जीवन में कोई भी समस्याएं आ रही है और कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है, तो भानु सप्तमी के दिन सूर्यदेव का पूजा-अर्चना करने से लाभ हो सकता है। आपको बता दें, इस साल भानू सप्तमी का व्रत 08 दिसंबर को रखा जाएगा। इस दिन अगर आप सूर्यदेव की पूजा कर रहे हैं, तो विधिवत रूप से करें।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार दिसंबर महीने में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरुआत 07 दिसंबर को रात 11 बजकर 05 मिनट से होगी और इसका समापन 08 दिसंबर को सुबह 9 बजकर 44 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, भानु सप्तमी का व्रत 08 दिसंबर को रखा जाएगा। इस दिन पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 01 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 33 मिनट तक है।

जानें पूजन विधि

भानु सप्तमी की सुबह सूर्य देव की पूजा जरूर करें। इसके लिए सुबह स्‍नान करके तांबे के लोटे में जल लें और उसमें लाल चंदन या रोली, लाल फूल, चावल और कुछ गेहूं के दाने डालें। फिर इससे सूर्य देव को अर्घ्‍य दें।

Exit mobile version