Site icon Khabribox

08 मई: विश्व रेडक्रास दिवस आज, मानवीय सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना खास उद्देश्य, जानें कब हुई शुरूआत

आज 08 मई 2025 है। आज विश्व रेडक्रास दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है। यह दिन रेड क्रॉस के सिद्धांतों का सम्मान करने और मानवीय सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भी मनाया जाता है। 

इस उपलक्ष्य में मनाया जाता है यह दिवस

रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट के संस्थापक हेनरी डुनेंट की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हेनरी डुनेंट‌ रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (ICRC) के संस्थापक थे। उनका जन्म 8 मई 1828 को जिनेवा में हुआ था और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसलिए, उनके जन्मदिन को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जरूरतमंदों की मदद की जाती है

यह दिवस रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट के मानवीय सेवा के प्रति समर्पण और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करने के लिए भी मनाया जाता है। विश्व रेड क्रॉस दिवस को विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह उन लोगों को समर्पित है जो भोजन की कमी, कई प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध के साथ-साथ महामारी रोगों से पीड़ित हैं। उन लोगों को बुनियादी सुविधाएँ भी प्रदान की जाती हैं जो वास्तव में ज़रूरतमंद हैं। कई सरकारें और निजी संगठन कई आपदाओं से पीड़ित ज़रूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए सक्रिय सदस्य बनते हैं।

Exit mobile version