Site icon Khabribox

08 नवंबर: आज है छठ पूजा का उषा अर्घ्य, जानें पूजा विधि और उषा अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त

आज 08 नवंबर है। पूरे भारत में जगह जगह छठ पर्व की धूम है। आज शुक्रवार को छठ महापर्व का उषा अर्घ्य है।

जानें कब होगी पूजा

हर साल छठ पूजा दिवाली से 6 दिन बाद की जाती है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 7 नवंबर की देर रात 12 बजकर 41 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 8 नवंबर की देर रात 12 बजकर 34 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में 7 नवंबर, गुरुवार के दिन ही संध्याकाल का अर्घ्य दिया जाएगा और सुबह का अर्घ्य अगले दिन 8 नवंबर को दिया जाना है। इसके साथ ही छठ पूजा की समाप्ति हो जाएगी।

आज सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समापन

छठ पर्व का मुख्य व्रत षष्ठी तिथि को रखा जाता है, लेकिन यह पर्व चतुर्थी तिथि से आरंभ होकर सप्तमी तिथि को सुबह सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के बाद समाप्त होता है। आज 8 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद इसका समापन होगा।

जानें शुभ मुहूर्त

छठ पूजा का उषाकाल अर्घ्य समय 8 नवंबर 2024, शुक्रवार को सूर्योदय के समय पर दिया जाएगा। उषाकाल अर्घ्य का समय सुबह 06 बजकर 38 बजे दिया जाएगा। इसके साथ ही व्रती छठ का प्रसाद ग्रहण करेंगे और व्रत का पारण करेंगे।

Exit mobile version