Site icon Khabribox

09 दिसंबर: नरसंहार के पीड़ितों की स्मृति और सम्मान व इस अपराध की रोकथाम का अंतर्राष्ट्रीय दिवस आज, जानें खास उद्देश्य

आज 09 दिसंबर 2025 है। आज नरसंहार के पीड़ितों की स्मृति और सम्मान तथा इस अपराध की रोकथाम का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 9 दिसंबर को मनाया जाता है।

जानें इसके बारे में

इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य नरसंहार के पीड़ितों को याद करना, सम्मान देना और इस अपराध की रोकथाम के लिए कार्रवाई करना है। यह दिन नरसंहार कन्वेंशन को अपनाने की वर्षगांठ है, जो नरसंहार को परिभाषित करने वाली पहली अंतर्राष्ट्रीय संधि है और “फिर कभी नहीं” के सिद्धांत को दर्शाती है। जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2015 में नरसंहार अपराध की रोकथाम और दंड पर 1948 के कन्वेंशन (नरसंहार कन्वेंशन) को अपनाने की याद में घोषित किया था, जिसका उद्देश्य पीड़ितों को श्रद्धांजलि देना और भविष्य में ऐसे अत्याचारों को रोकने के लिए प्रतिबद्धता जताना है।

Exit mobile version