Site icon Khabribox

09 फरवरी: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 09 फरवरी 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 09 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

✅✅1757: ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के बीच अलीनगर की संधि पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके तहत फैक्ट्रियां, विशेषाधिकार और कलकत्ता शहर कंपनी को वापस कर दिए गए।

✅✅1897: ब्रिटिश अभियान बल ने बेनिन शहर पर आक्रमण किया और लूटपाट की, जिससे नाइजीरियाई बेनिन साम्राज्य का अंत हो गया।

✅✅1943: द्वितीय विश्व युद्ध में ग्वाडलकैनाल की लड़ाई जापानी सेना पर अमेरिकी जीत के साथ समाप्त हुई।

✅✅1951: स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना शुरू हुई।

✅✅1963: बोइंग 747 जेट की पहली उड़ान हुई।

✅✅1964: प्रसिद्ध ब्रिटिश रॉक बैंड बीटल्स ने पहली बार अमेरिका में द एड सुलिवन शो में लाइव प्रदर्शन किया और इसे 73 मिलियन लोगों ने देखा।

✅✅1971 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा चांद पर भेजा गया अपोलो 14 अंतरिक्ष यान अपनी कार्य अवधि पूरी कर धरती पर वापस लौटा।

✅✅1975 : रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज 17 अंतरिक्ष में 29 दिन बिताने के बाद धरती पर लौटा।

✅✅1996: पीटर आर्मब्रस्टर, विक्टर निनोव और सिगर्ड हॉफमैन ने अत्यधिक रेडियोधर्मी रासायनिक तत्व 112 की खोज की, जिसे बाद में कोपरनिसियम नाम दिया गया।

✅✅2008 : अपना पूरा जीवन कुष्ठ रोगियों के कल्याण पर लगाने वाले बाबा आमटे का निधन।

✅✅2010 : हैती में आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या 2,30,000 होने का आधिकारिक ऐलान किया गया।

Exit mobile version