Site icon Khabribox

09 जनवरी: आज है प्रवासी भारतीय दिवस, भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करना खास उद्देश्य

आज 09 जनवरी 2026 है। आज प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है।

2003 से हुई शुरूआत

भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए 2003 से हर साल 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) मनाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अवसर को मनाने के लिए 9 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 1915 में इसी दिन महात्मा गांधी, सबसे महान प्रवासी, दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे, भारत के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और भारतीयों के जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। वहीं वर्ष 2015 से, इसके प्रारूप को संशोधित किया गया है, ताकि हर दो साल में एक बार प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा सके और इस बीच की अवधि में प्रवासी विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और हितधारकों की भागीदारी के साथ थीम आधारित प्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजित किए जा सकें।

Exit mobile version