Site icon Khabribox

09 जून: मोदी का शपथ ग्रहण: मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी….. लगातार तीसरी बार पीएम पद की ली शपथ

आज 09 जून है। आज नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। आज नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

आज शपथ ग्रहण समारोह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का तीसरा शपथ ग्रहण समारोह है। एनडीए संसदीय दल के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने शपथ ग्रहण के दौरान कहा कि में भारत के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखूंगा। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नरेंद्र मोदी को पीएम पद की शपथ दिलाई। मोदी 3.0 कैबिनेट में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री शपथ लेंगे।

Exit mobile version