Site icon Khabribox

09 नवंबर: आज है गोपाष्टमी, करें गौ माता की पूजा, घर में आती है सुख समृद्धि और खुशहाली, जानें शुभ मुहूर्त

आज 09 नवंबर 2024 है। आज गोपाष्टमी दुर्गाष्टमी व्रत है। सनातन धर्म में गोपाष्टमी पर्व का बड़ा धार्मिक महत्व है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण ने गौचारण शुरू किया था। इसलिए इसी तिथि पर गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है।

आज गोपाष्टमी

दिवाली के बाद कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। आज गोपाष्टमी है। इस दौरान गौ माता का पूजन किया जाता है। हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है और घरों में सबसे पहले गौ माता का भोजन बनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल यह तिथि 8 नवंबर को रात 11 बजकर 56 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 9 नवंबर को रात 10 बजकर 45 मिनट पर होगा।

जानें शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचाग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 08 नवंबर को रात 11 बजकर 56 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 09 नवंबर को रात 10 बजकर 45 मिनट पर होगा। पंचांग के आधार पर गोपाष्टमी का पर्व 09 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। वहीं विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

गौ माता की करें पूजा

गोपाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें। आज गोपाष्टमी पर्व के दिन गौ माता का पूजन किया जाता है। गोपाष्टमी के दिन गौ माता का पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है और गाय की पूजा करने से नवग्रहों से जुड़े दोष भी दूर होते हैं।

Exit mobile version