Site icon Khabribox

09 अक्टूबर: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 09 अक्टूबर 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 09 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗 1877 में ओड़िशा के सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी एवं साहित्यकार पंडित गोपाबंधु दास का जन्म हुआ।

📗📗1949 में भारतीय प्रादेशिक सेना का गठन।

📗📗1963 में सैफुद्दीन किचलू का निधन। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी किचलू पहले भारतीय थे, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए लेनिन अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

📗📗1970 में बम्बई के भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र में यूरेनियम 233 का उत्पादन। 

📗📗1976 में बॉम्बे (अब मुंबई) और लंदन के बीच संपर्क के साथ ही अंतरराष्ट्रीय डायरेक्ट डायलिंग टेलीफोन सेवा की शुरुआत। 

📗📗1990 में देश में ही निर्मित पहला तेल टैंकर ‘मोतीलाल नेहरू’ भारतीय जहाजरानी निगम को सौंपा गया । इसका निर्माण कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड ने किया था।

📗📗1997 में इटली के लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया। 

📗📗2004 में अफगानिस्तान के इतिहास में पहली बार लोगों ने अपनी पसंद का राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान में हिस्सा लिया। चुनाव में हामिद करजई विजयी रहे। देश में 2001 में तालिबान के पतन के बाद करजई ने अंतरिम राष्ट्रपति का दायित्व निभाया था।

Exit mobile version