Site icon Khabribox

09 सितंबर: राष्ट्रीय टेडी बियर दिवस आज, जानें कब हुई थी टेडी बियर से दुनिया की पहली मुलाकात, कैसे पड़ा यह नाम, रोचक है कहानी

आज 09 सितंबर 2025 है। आज राष्ट्रीय टेडी बियर दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 9 सितंबर को मनाया जाता है। जो टेडी बियर के इतिहास का सम्मान करने और स्नेह व्यक्त करने का दिन है। टेडी बियर बच्चों के लिए सबसे लोकप्रिय खिलौनों में से एक है, और बड़े लोगों के दिलों में भी इसका खास स्थान है।

जानें इसके बारे में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी खिलौना भालुओं का नाम राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट के सम्मान में टेडी रखा गया था, जिन्होंने शिकार यात्रा के दौरान पकड़े गए एक छोटे भालू पर गोली चलाने से इनकार कर दिया था। इस घटना को क्लिफोर्ड बेरीमैन ने एक प्रसिद्ध कार्टून के रूप में प्रकाशित किया, जिसने टेडी बियर को जन्म दिया। न्यूयॉर्क के एक स्टोर के मालिक मॉरिस मिचटॉम ने इस घटना से प्रेरित होकर राष्ट्रपति रूजवेल्ट से अनुमति मांगी कि क्या वह उनके खिलौने का नाम “टेडी बियर” रख सकते हैं। 15 फरवरी 1903 को मॉरिस मिचटॉम ने दो साफ्ट टॉय बाजार में उतारे थे। उन्होंने अपने हाथों से गोल मटोल मासूम से दिखने वाले भालू की शक्ल के दो साफ्ट टॉय बाजार में उतारे। उन्होंने इन्हें ‘टैडी’ नाम दिया। यह टैडी बियर से दुनिया की पहली मुलाकात थी। आज के समय में टेडी बियर हर किसी की पहली पसंद बन चुका है। टेडी नाम रखने के पीछे रोचक बात छिपी हुई है। दरअसल अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को लोग प्यार से ‘‘टैडी’’ बुलाया करते थे। तब मिचटॉम ने अपने खिलौने का नाम टैडी रखने के लिए खास तौर से राष्ट्रपति रूजवेल्ट से इसकी इजाजत ली थी। इसके लिए उन्होंने एक अर्जी उन्हें भेजी और राष्ट्रपति ने खुशी खुशी इसके लिए अपनी अनुमति दे दी।

Exit mobile version