Site icon Khabribox

देश की कई प्रमुख एडिबल ऑयल कंपनियों ने खाने के तेल की घटाई कीमतें, जाने


2021 के कुछ ही दिन शेष बचे है और नया साल आने वाला है। जिससेे आम आदमी को राहत की उम्मीद है। वही इसी बीच नए साल से पहले आम आदमी के लिए राहत भरी खबर है।

खाने के तेल के दामों में कटौती-

कई प्रमुख एडिबल ऑयल कंपनियों ने खाने के तेल की कीमतों को घटा दिया है। जिसमें अदानी विल्मर और रुचि सोया सहित प्रमुख खाद्य तेल कंपनियों ने अपने उत्पादों के एमआरपी में 10-15 प्रतिशत की कटौती की है। इस संबंध में SEA ने अपने बयान में कहा, “हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रमुख खाद्य तेल कंपनियों ने त्योहारी सीजन के दौरान उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए उनके द्वारा विपणन किए जाने वाले खाद्य तेलों पर एमआरपी को 10-15 प्रतिशत तक कम कर दिया है।”


Exit mobile version