Site icon Khabribox

01 फरवरी: गुरू रविदास जयंती आज, महान आध्यात्मिक गुरु के बारे मे जानें यह बातें

आज 01 फरवरी 2026 है। आज गुरू रविदास जयंती है। गुरु रविदास जयंती 15वीं शताब्दी के पूज्य संत और कवि गुरु रविदास के जन्म की याद में मनाई जाती है। जिन्हें भक्ति आंदोलन में उनके योगदान और समानता और सामाजिक न्याय पर उनकी शिक्षाओं के लिए जाना जाता है।

वाराणसी में हुआ था जन्म

समाज की उन्नति के लिए किया गया उनका योगदान आज भी सहायनीय है। उन्होंने समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। रविदास का जन्म 1450 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर गांव में हुआ था। उन्होंने जाति व्यवस्था के खिलाफ युद्ध छेड़ा था। रविदास की जयंती पर पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन उनके अनुयायी नगर कीर्तन करते हैं और जगह-जगह लंगर का आयोजन भी किया जाता है। यह गुरु रविदास जी की 649वीं जन्म वर्षगांठ है। गुरु रविदास एक महान आध्यात्मिक गुरु थे। उनके काल में उनके हजारों शिष्य थे और आज उनके लाखों अनुयायी हैं। उनके अनुयायी पवित्र नदियों में स्नान कर उन्हें याद करते हैं।

Exit mobile version