Site icon Khabribox

10 अगस्त: आज से भाद्रपद मास की शुरुआत, भगवान श्रीकृष्ण व भगवान गणेश को समर्पित, जानें शुभ मुहूर्त

आज 10 अगस्त 2025 है। आज से भाद्रपद मास शुरू हो रहा है। सावन माह की समाप्ति के साथ ही भाद्रपद मास का शुभारंभ हो जाता है। जिसे आमतौर पर भादो भी कहा जाता है। यह हिंदू पंचांग का छठा महीना है, जो प्रायः अगस्त और सितंबर के बीच आता है। यह समय भगवान श्रीकृष्ण और श्री गणेश की उपासना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इस दौरान कुछ सरल और खास उपाय करने से श्रीकृष्ण और श्री गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

जानें शुभ मुहूर्त

धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भाद्रपद माह अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इस अवधि में कई प्रमुख व्रत-त्योहार आते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2025 में भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि 10 अगस्त से प्रारंभ होगी। इस प्रकार, 10 अगस्त 2025 से भाद्रपद माह आरंभ होकर 7 सितंबर 2025 को पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। इसके साथ ही भाद्रपद माह में स्नान, दान, व्रत और पूजा-पाठ का भी विशेष महत्व है।

बेहद शुभ

सावन माह भगवान शंकर का महीना है तो भादों श्रीकृष्ण का माह माना जाता है, क्योंकि इसी महीने में मुरली मनोहर का जन्म हुआ था। भद्र अर्थात सौभाग्यशाली। यही वजह है कि भादो में किए गए धार्मिक कार्य का पुण्य लंबे समय तक प्राप्त होता है।

Exit mobile version