Site icon Khabribox

रानीबाग में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जारी, योगाभ्यास, सिम्युलेटर फायर, कैडेट्स को आपदा राहत, फायरिंग और युद्ध कौशल का दिया जा रहा प्रशिक्षण

रानीबाग में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। जो दिनांक 31 मई से शुरू हुआ। जिसका समापन 9 जून को होगा।

दी यह जानकारी

यह शिविर एनसीसी की 77वीं यूके बटालियन के द्वारा चलाया जा रहा है। इस शिविर के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया। कैडेटों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक कैडेट को सदैव देश-सेवा, राष्ट्र व समाज के प्रति समर्पित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कैंप का उद्देश्य कैडेटों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाना है। कार्यक्रम में बटालियन के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट शिवराज सिंह बिष्ट को कैप्टन के पद पर पदोन्नति भी प्रदान की गई।

विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का आयोजन

इस कैंप में विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसके तहत कैडेटों को योगाभ्यास, सिम्युलेटर फायर, आपदा राहत, फायरिंग और युद्ध कौशल आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी कैडेटों को फायरिंग रेंज में पॉइंट 22 राइफल से फायरिंग कराने के साथ-साथ उसकी मारक क्षमता व संचालन से जुड़ी हुई तमाम जानकारियां दी जा रही हैं।

रहें उपस्थित

इस प्रशिक्षण शिविर में बटालियन के डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल नंदा वल्लभ, कैंप एजुडेंट कैप्टन राकेश कुमार तिवारी, लेफ्टिनेंट हयात सिंह फर्त्याल, थर्ड ऑफिसर अर्जुन सिंह बिष्ट, बटालियन के सूबेदार मेजर जगदीश सिंह मेहता, सीटीओ सुनीता पांडे, जानकी अधिकारी, भावना अधिकारी, जेसीओ व एनसीओ आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version