Site icon Khabribox

10 फरवरी: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 10 फरवरी 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

✅✅1258: हुलगु खान के नेतृत्व में इख़ानात मंगोल सेनाओं द्वारा अब्बासिद खलीफा की राजधानी बगदाद पर कब्ज़ा करने के साथ ही इस्लामी स्वर्ण युग का अंत हो गया।

✅✅1818 : अंग्रेजों की सेना और मराठा सेना के बीच रामपुर में तीसरा और अंतिम युद्ध लड़ा गया।

✅✅1837: रूसी लेखक अलेक्सांद्र पुश्किन अपनी पत्नी के सम्मान की रक्षा करते हुए द्वंद्वयुद्ध में मारे गये।

✅✅1846: प्रथम सिख युद्ध के दौरान सोबरांव की लड़ाई हुई, जिसमें अंग्रेजों ने उत्तर-पश्चिमी भारत में सिखों पर बड़ी जीत दर्ज की।

✅✅1921: भारत के सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय विश्वविद्यालयों में से एक, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ सार्वजनिक विश्वविद्यालय की स्थापना वाराणसी, उत्तर प्रदेश में की गई।

✅✅1921 : ड्यूक ऑफ कनॉट ने इंडिया गेट की आधारशिला रखी।

✅✅1927: जेआरडी टाटा पायलट लाइसेंस प्राप्त करने वाले भारत के पहले व्यक्ति बने।

✅✅1931: नई दिल्ली औपचारिक रूप से भारत की राजधानी बन गयी।

✅✅2009 : प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया।

✅✅2013 : इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत, 39 अन्य घायल हुए थे।

✅✅2020: भारी वर्षा के कारण ऑस्ट्रेलिया में लगी अधिकांश झाड़ियों की आग बुझ गई, लेकिन 46 मिलियन एकड़ से अधिक भूमि जल गई, और 34 लोग और एक अरब से अधिक जानवर मारे गए।

Exit mobile version