Site icon Khabribox

देशभर में स्थापित होंगे 100 सैनिक स्कूल, बच्चों के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने के खुलेंगे मार्ग

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देशभर में जल्द 100 सैनिक स्कूल स्थापित किए जाएंगे।

खुलेंगे इतने सैनिक स्कूल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत देशभर में 100 सैनिक स्कूल स्थापित करने का फैसला किया है। इससे बच्चों के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने का मार्ग खुलेंगे।

कहीं यह बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि श्री मोतीभाई आर चौधरी सागर सैनिक स्कूल (एमआरसीएसएसएस) का निर्माण 50 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है और यह स्मार्ट कक्षाओं, छात्रावासों, पुस्तकालय और कैंटीन जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है। साथ ही विज्ञप्ति में अमित शाह के हवाले से कहा गया, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र ने पीपीपी मॉडल के तहत देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया है। इनमें से मोतीभाई चौधरी सैनिक स्कूल निश्चित रूप से मेहसाणा के लिए गौरव का प्रतीक बनेगा।

Exit mobile version