मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में वीर शहीद केसरी चन्द के 103वें जन्मोत्सव पर आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य संग्रहालय में वीर शहीद केसरी चन्द का चित्र स्थापित किए जाने की घोषणा की।
लैंसडाउन चौक का नाम शहीद केसरी चन्द के नाम पर रखे जाने पर विचार
साथ ही उन्होंने देहरादून स्थित लैंसडाउन चौक का नाम शहीद केसरी चन्द के नाम पर रखे जाने पर विचार किये जाने की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के योगदान को देखते हुए इस वर्ष भी प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा।
गौरतलब है कि अमर शहीद वीर केसरी चन्द जी का जन्म 1 नवम्बर, 1920 को जौनसार बावर के क्यावा गांव में पं० शिवदत्त के घर पर हुआ था। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी ने नारे “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” के नारे से प्रभावित होकर यह आजाद हिन्द फौज में शामिल हो गये। इनके भीतर अदम्य साहस, अद्भुत पराक्रम, जोखिम उठाने की क्षमता, दृढ संकल्प शक्ति का ज्वार देखकर इन्हें आजाद हिन्द फौज में जोखिम भरे कार्य सौंपे गये, जिनका इन्होंने कुशलता से सम्पादन किया।