Site icon Khabribox

11 जनवरी: आज है शनि प्रदोष व्रत, भगवान शिव की पूजा का विधान, यह रहेगा शुभ मुहूर्त

आज 11 जनवरी 2025 है। आज शनि त्रयोदशी है। हिंदू धर्म में शनि त्रयोदशी का विशेष महत्व है। पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। जोकि आज शनिवार 11 जनवरी 2025 को है।

देखें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष शनि त्रयोदशी 11 जनवरी 2025 को सुबह 8 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर 12 जनवरी 2025 को सुबह 6 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। वहीं शनि प्रदोष पूजा का मुहूर्त 11 जनवरी को शाम 5 बजकर 43 मिनट से लेकर 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

जानें पूजन विधि

शनिवार के दिन पड़ने के चलते यह शनि प्रदोष व्रत कहलाएगा। इस दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही दुखों से मुक्ति पाने के लिए साधक शिव-शक्ति के निमित्त व्रत रखते हैं। सुबह उठकर स्नान करें। साफ सुथरे वस्त्र धारण करें। शनि प्रदोष व्रत पर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद शनि देव की भी पूजा करें।

Exit mobile version