Site icon Khabribox

11 अक्टूबर: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस आज, ‘भविष्य के लिए बालिकाओं का दृष्टिकोण’ थीम के साथ सेलिब्रेट हो रहा आज का दिन

आज 11 अक्टूबर 2024 है। आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हैं। दुनियाभर में 11 अक्टूबर 2012 को पहला अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया था। 

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने तथा बालिकाओं के सशक्तीकरण और उनके मानवाधिकारों की पूर्ति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करता है।

जानें इसका इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 दिसंबर 2011 को इस बारे में एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें बालिकाओं के अधिकारों एवं विश्व की उन अद्वितीय चुनौतियों का, जिनका कि वह मुकाबला करती हैं, को मान्यता देने के लिए 11 अक्टूबर 2012 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की प्रेरणा कनाडियाई संस्था प्लान इंटरनेशनल के ‘बिकॉज आई एम गर्ल’ (Because I Am A Girl) अभियान से मिली। इस अभियान के तहत वैश्विक स्तर पर लड़कियों के पोषण के लिए जागरूकता फैलाई जाती थी। 

जानें इस साल की थीम

हर साल अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर अलग थीम तैयार की जाती है तथा वर्ष 2024 में इस दिन की थीम ‘भविष्य के लिए बालिकाओं का दृष्टिकोण’  तय की गई है।

Exit mobile version